कुलदीप की कार के नीचै आकै एक आदमी मरग्या | वो अपने दोस्त वकील के पास गया | दोस्त वकील बोल्या - इस मुक़दमे पर कुल मिलाकै ५०० रपईये का खर्चा आवैगा | कुलदीप नै सोची ५०० में के होसै यो मुकदमा हरवावैगा |उसनै दस हजार मैं एक बढ़िया सा वकील कर लिया | मुकदमा चल्या | कुलदीप नै फांसी की सज्जा होगी | उसका दोस्त वकील उसतैं फेटन गया तो बोल्या--घने पीसे होरे सें तेरे धोरै | योहे काम मैं ५०० रपईयाँ मैं नहीं करवाऊं था|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें