रविवार, 17 अप्रैल 2016

चप्पल टूटगी

हड्डियों के विशेषज्ञ दो डॉक्टर सुबह-सुबह घूमने निकले!!
आगे एक आदमी लंगड़ाता हुआ जा रहा था।
एक डॉक्टर बोला,
“लगता है इसकी टखने की हड्डी टूटी हुई है”
दूसरा डॉक्टर बोला,
“नहीं यार, घुटने की हड्डी टूटी है।”
दोनों में बहस होने लगी आखिर तय हुआ कि उसी व्यक्ति से पूछा जाए
उसके पास जाकर एक डॉक्टर ने पूछा,
“भाईसाहब, आपकी घुटने की हड्डी टूटी है या टखने की?”
रमलू  नै  गौर तैं डॉक्टराँ  कांही देख्या अर  बोल्या ,
“मेरी ना  तै  घुटने की हड्डी टूटी से  अर  नाहे  टखने की,
मेरी तो देखो या  चप्पल टूटगी  थोड़ी सी वार पहल्यां  ।”
दिल्ली में…
रमेश  : पापा आज बहुत गर्मी है..!
पापा: ओहो मेरे बेटे को गर्मी लग रही है।
रमेश   हम आज ही ए.सी. लगवाएँगे..!
पिता -- जरूर बेटा 
.
इधर हरियाणा में…
रमलू : बाबु मैंने घणी गर्मी लाग्गै है.!
बाबू : आच्छया, चाल तनैे गंजा करवा कै ल्याउंगा.!
रमलू  कंडक्टर -- ओ ताऊ , बीड़ी बुझा  ले ।
ताऊ बोल्या - क्यूँ रै ?
रमलू --उप्पर  देख  लिख राख्या सै --धूम्रपान मना सै ।
ताऊ -- तेरे उप्पर आले पै  लिख राख्या सै --कॉपर टी लगवाओ । 

फोर-व्हीलर सै


फोर-व्हीलर  सै

पुलिस: बफैलो पर बैठे रमलू  को

एक पुलिस वाले ने रोक कै  बूझ्या
आपका हेलमेट कित  है? फाइन लागेगा !!
रमलू : रे बावले नीचै  देख फोर-व्हीलर सै .!!

निचोड़ने तैं मरगी

सर्दियों में एक दिन रमलू  बिल्ली नै  ठंडे पानी तैं  नुहावै  था।
कमलू - यो के करै  सै ? इतने जाड्डे मैं  ठंडे पानी तैं वा  मर ज्यागी ।
(रमलू  जब वापस लौटा तो सचमुच बिल्ली मरी हुई थी)
कमलू - मैंने कहया  था ना अक  मर ज्यागी ।
रमलू - अरे यार, या नुहावण तैं नहीं मरी, बल्कि नहलाने के बाद निचोड़ने तैं  मरगी ।

doodh aur takat

कमलू --क्या दूध पीने से ताकत आती है???
रमलू ---5 ग्लास दूध पियो फिर दीवार हिलाने की
कोशिश करो, जमा नहीं हिलैगी …!!!
.
.
.
.
ईब  5 कैन बियर पिज्यो  और फेर  दीवार
काहनी  लखाओ ….
दीवार अपने आप हिलन लागैगी !!

Haryanvi

रमलू की अण्डों से भरी टोकरी साईकिल के पत्थर से टकराने से टूट गयी !
भीड़ इकठी हुई और सभी चिलाये : देख कर चलो भाई, कितनी गन्दगी कर दी ?
एक ताऊ ने भीड़ से कहा : इतना चिलाने से अच्छा है
यह सोचो इसका मालिक इसकी क्या हालात करेगा?
पगार में से पैसे काट लेगा! इसकी कुछ मदद करो !
लो मेरी तरफ से 10/रूपये !
सभी ने सहानभूति जताते हुए 10 -10 रूपये दिए!
लड़का खुश हो गया क्यूंकि मिली हुई रकम
अण्डों की कीमत से ज्यादा थी !
सभी के चले जाने के बाद एक व्यक्ति ने कहा :
बेटे ताऊ ना होते तो मालिक को तू क्या जवाब देता ?
रमलू  : वो ताऊ ही मालिक है, 
और वो हरयाणवी है !

जाट आरक्षण

पत्रकार:कौन हो भाई ?
रमलू :जाट
पत्रकार:कितनी ज़मीन है आपके पास ?
रमलू   :     ६० एकड़
पत्रकार:कौन सी गाडी है आपके पास ?
रमलू : पजेरो 
पत्रकार:तो और क्या चाहिए ?
रमलू :आरक्षण
पत्रकार: क्यूँ भाई?
रमलू : मन्ने ना पता भैंस की पुंछ,
ज़्यादा सवाल कोणी। आरक्षण चाहिए! तो चाहिए बस!!

chand aur mavas

नासा ने कमलू  को को चाँद पै भेजने का फैंसला कर लिया ।
पर कमलू आधे राह तैं उल्टा आग्या ।
रमलू --आज तो मावस सै ना चाँद कड़े तैं पावै था ।

TENSE

अध्यापक --रमलू , बताओ टेन्स कितने प्रकार के होते हैं ?
रमलू --तीन
अध्यापक-- तीनों का एक एक उदाहरण बताओ ।
रमलू -- मैंने कल आपकी बेटी को देखा था 
आज उससे बेहद प्यार करने लगा हूँ 
कल उससे शादी के लिए आपसे मांगने आऊंगा      

शनिवार, 19 सितंबर 2015

के कहूँ ?

के कहूँ ?
रमलू ~ यो किसा खाणा बणा दिया ? कति गोबर जिसा स्वाद सै।
कमली~ (पत्नी) हे भगवान , बेरा ना के के चाख कै देख राख्या सै इस माणस नै !

बाल छोटे करने सैं के ?

बाल छोटे करने सैं के ?
बारबर~ बाल छोटे करने सैं के ? 
रमलू~ फूफा न्यूं बता तूँ बड़े भी कर सकै सै के ?

नीट क्यूँ पीओ सो ?

रमलू अपनी बेटी तैं मिलण गया और साँझ कै दोनों समधी पीवण बैठगे । 
लड़के का बाबू - समधी जी नीट क्यूँ पीओ सो ?
---
--
--
रमलू -- माहरे आड़ै छोरी के घर का पाणी कोणी पीया करदे ।

रमलू होटल मैं

रमलू होटल मैं 
वेटर~ यउर बिल सर 
रमलू~ टेक माई कार्ड ।
वेटर ~ बट सर दिस इज राशन कार्ड 
रमलू~ तो फेर बाहर के मजाक मैं लिख राख्या सै
~~
~~
आल कार्ड्स आर एक्सेप्टेड।
ताऊ की सलाह 
एक बार रमलू की भैंस बीमार होगी तै वो ताऊ धोरै गया और भूझया ~ ताऊ थारी भैंस बीमार हुई तो थामनै के करया था ? 
ताऊ~ हमनै तो एक किलो तम्बाकू खवाया था ।
रमलू नै भी एक किलो तम्बाकू खवा दिया । रमलू की भैंस मरगी। वो फेर ताऊ धोरै गया और बोल्या~ ताऊ म्हारी भैंस तो मरगी।
ताऊ ~ म्हारी के जिन्दा रही थी !

बीड़ी सै के ?

रावण ~ बीड़ी सै के ? 
हनुमान ~ कोण्या 
राम ~ झूठ क्यूँ बोले सै!
हनुमान ~ प्रभू बोल चुपके रहो । दस सिर सैं पूरा बण्डल पीज्यागा 

शुक्रवार, 18 सितंबर 2015

Pani Nahin Peete

रमलू  अपनी बेटी तैं  मिलण  गया और साँझ कै दोनों समधी पीवण बैठगे ।
लड़के का बाबू - समधी जी नीट क्यूँ पीओ सो ?
---
--
--
रमलू -- माहरे आड़ै छोरी घर का पाणी कोणी पीया करदे । 

शनिवार, 15 अगस्त 2015

खून की कोई जात नहीं होती

खून की कोई जात नहीं होती
खून के चार ग्रुप जानती है
साइंस ए, बी, एबी, ओ  में भी 
पोजिटिव ए बी एबी और ओ
नेगेटिव  ए बी एबी और ओ  हैं  
इसके अलावा दहिया का खून
हुड्डा का खून अलग नहीं होता
मलिक के खून में भी यही ग्रुप होते
तो फिर गोत्रों के आधार पर
इतनी मारा मारी क्यों ?
बहुत कोशिश में हूँ समझने की
अब कुछ कुछ समझ आ रहा है ||

मेरे हिस्साब से  हम आज के सन्दर्भ में पुरानी कल्चर के बेहतर पक्षों की नीव पर एक बेहतर सर्वमान्य ग्रामीण कल्चर का विकास करना  चाहते है और जो गंदगी , कूपमंडूकता , पिछड़ापन तथा गैरबराबरी की कुरीतियां थी उनको छोड़ने के लिए नवजागरण के वास्ते सबको मिलकर समाज सुधार को घर घर पहुँचाना होगा । आधुनिकता के नाम पर परोसी जा रही अंध उपभोग्तावादी संस्कृति से भी झूझना होगा । 



साथ तुम्हारा इन्कलाब नारा इस कदर भा गया 
मकसद वीरान जिन्दगी का जैसे फिर से पा गया 
मोम के घरों में बैठे लोग हमारे घर जलाने आये 
जला दिए हमारे मग़र अपने भी ना बचा पाये 
तबाह कर दिया जहान को मुनाफा हमें खा गया 
रास्ता ही गल्त पकड़ा हमें भी उसी पर चलाया है 
स्वर्ग नर्क के पचड़े में तुम्हीं ने हमको  फंसाया है  
भगवान और बाबाओं का खेल समझ में आ गया 
आशा बाबू एक  प्रवचन के कई लाख कमाते हैं 
निर्मल बाबू नकली लोग पैसे दे कर के  बुलाते हैं 
भगवान की आड़ में मुनाफा दुनिया पर छा गया 
जात गौत उंच नीच का नारा हमको अब खा गया 

शनिवार, 9 मई 2015

एक सनकी राजा के पास एक बकरा था। उस बकरे से इतनी तेज बदबू आती थी कि कोई उसके पास एक मिनट भी खड़ा नहीं रह सकता था।

राजा ने सबको कहलवाया: जो इस बकरे के साथ 5 मिनट तक एक कमरे में रहेगा, उसे इनाम मिलेगा।

एक आदमी आया और उसे कमरे में बकरे के साथ बंद कर दिया गया। डेढ़ मिनट बीतते-बीतते वह बाहर निकल आया।

दूसरा आदमी अंदर गया और वह करीब तीन मिनट तक उस बकरे के साथ अंदर रहा और फिर उसे भी न रहा गया।

तीसरे आदमी ने ताल ठोकी, लेकिन 4 मिनट से ज्यादा वह भी नहीं बिता पाया वहां।

राजा ने अब फिर घोषणा करवाई कि क्या कोई ऐसा यहां शूरवीर नहीं, जो इस बकरे के साथ पांच मिनट का वक्त गुजार पाए?

अब रमलू  के दिल को छू गई यह बात और वह उस कमरे में जाने को तैयार हो गया। वह अंदर गया।

एक मिनट गुजरे, फिर तीन मिनट, फिर पांच मिनट, फिर सात मिनट...और इस तरह करते हुए पूरे 12 मिनट गुजर गए। रमलू  की हिम्मत देख सब हैरान थे...

इसी बीच बकरा काफी तेजी से दरवाजा तोड़कर वहां से भागा निकला!!!

do chutkale

एक गधा गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के ऑफिस पहुंचा ताकि पता कर सके के आज भी वह विश्व का सबसे अधिक मूर्ख जानवर रहा कि नहीं। 

ऑफिस से बाहर वह बुरी तरह नाराज होकर यह चिल्लाते हुए निकला कि 

'यो  कमबख्त रमलू  कौन सै  ?'

एक महिला  ने अपनी  शादीशुदा दोस्त से पूछा, भूकम्प कित  सै ? 

दूसरी  दोस्त: सहज बोल भित्तर सै  , ।