शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

काम पर से थक हार कर रमलू घर आया, सोफे पर बैठ गया। धमलो ने पानी का गिलास दिया और बच्चे ने मार्कशीट सामने रखी।

हिंदी 44
अंग्रेजी 35
गणित 37 

आगे कुछ पढ़ने से पहले... "बेटा ! क्या मार्क है ये ? गधे, शर्म नहीं आती तुझे ? नालायक है तू नालायक..." 

धमलो : अरे आप सुनो तो? 

"तू चुप बैठ! तेरे लाड़ प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे. नालायक,अरे बाप दिनभर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क लाता है।" 

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे। 

"अरे सुनो... तो!" 

"तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल. आज इसको बताता हूँ।" 

"अरे!" 

धमलो की आवाज बढ़ गयी, रमलू थोडा रुक गया।" 

"सुन तो लो जरा!" 

"सुबह अलमारी साफ करते समय मिली आपकी ही मार्कशीट है वो..." 

भयानक सन्नाटा!
90 वर्षीय रमलू के बाबू  की दस करोड़ की लाटरी लग गई। इतनी बड़ी खबर सुनकर कहीं बाबू खुशी से मर न जाए, यह सोचकर रमलू और धमलो  ने उन्हें तुरंत जानकारी नहीं दी।  तय किया कि पहले एक डॉक्टर को बुलवाया जाए फिर उसकी मौजूदगी में उन्हें यह समाचार दिया जाए ताकि दिल का दौरा पड़ने की हालत में वह स्थिति को संभाल सके।

शहर के जानेमाने दिल के डॉक्टर से संपर्क किया रमलू ने।

डॉक्टर साहब ने रमलू और धमलो को आश्वस्त किया और कहा, "आप लोग चिंता ना करें, बाबूजी को यह समाचार मैं खुद दूंगा और उन्हें कुछ नहीं होगा, यह मेरी गारंटी है।"

डॉक्टर साहब बाबूजी के पास गए कुछ देर इधर उधर की बातें कीं फिर बोले, "बाबूजी, मैं आपको एक शुभ समाचार देना चाहता हूं। आपके नाम दस करोड़ की लाटरी निकली हैं।"

बाबूजी बोले, "अच्छा! लेकिन मैं इस उम्र में इतने पैसों का क्या करूंगा पर अब तूने यह खबर सुनाई है तो जा, आधी रकम मैंने तुझे दी।" 

यह सुन डॉक्टर साहब धम् से जमीन पर गिरे और उनके प्राण पखेरू उड़ गए।
देश का असली टैलेंट!

बोर्ड परीक्षा में ही मिलता है भारत का छिपा हुआ टैलेंट!

प्रश्न था रानी लक्ष्मी बाई के बारे में चार लाइन लिखो!

रमलू स्टूडेंट का जवाब:

जब कन्या अपने पिता के घर होती है, "रानी" बन के रहती है!

पहली बार ससुराल जाती है, "लक्ष्मी" बनकर जाती है!

और ससुराल में काम करते-करते "बाई" बन जाती है!

इस तरह लड़कियाँ "रानी-लक्ष्मी-बाई" बन जाती हैं!

और फिर वो पति को अंग्रेज समझ कर बिना तलवार के ही इतना परेशान कर देती हैं कि बेचारा वो पति अंग्रेज न हो कर भी "अंग्रेजी" लेना शुरू कर देता है!
रमलू और धमलो दोनों साथ बैठ कर आईपीएल मैच देखण लागरे थे।

पांच मिनट पाछै:

धमलो : यो ब्रेट ली सै ना ?

रमलू : ना, यो क्रिस गेल सै। ब्रेट ली तै गेंदबाज सै।

धमलो : ठीक सै , ओह, देखो, एक और विकेट।

रमलू : नहीं, यह पहले आला ऐ हटकै दिखारे सैं ।

धमलो : ओह, लागै सै भारत जीत जावैगा आज।

रमलू : यो आईपीएल सै बंगलोर बनाम मुंबई।

धमलो: इन्हें जीतने के लिए अब कितने रनों की जरूरत सै?
रमलू : 36 गेंदों में 72 रन।

धमलो : अरे वाह! यह तो बहुत आसान है, 1 गेंद में सिर्फ 2 रन।

रमलू गुस्से से उठा और उसने टी.वी. बंद कर दिया।

धमलो नै दोबारा टी.वी. लगाया और अपने धारावाहिक " पटियाला बेब" देखण लागगी 

रमलू : या बीरबानी कौन सै ?

धमलो : प्लीज! चुप-चाप बैठ। मनै प्रेशान मत करै।
रमलू का परीक्षा परिणाम आया तो वह अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर अपने घर पहुंचा। 

बाबू: रमलू तुम्हारा परीक्षा परिणाम आ गया क्या?

रमलू : हाँ बाबू। 

बाबू : तो क्या रहा तुम्हारा परीक्षा परिणाम? 

रमलू : बाबू एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर है, इब थाम बताओ पहलम कौनसी बताऊँ? 
बाबू : पहले अच्छी खबर बता। 

रमलू : बाबू मैं पास हो गया। 

बाबू : अरे वाह! और बुरी खबर क्या है? 

रमलू : बाबू आच्छी खबर झूठी सै।
आज कल कानून बड़ा सख्त है! हर चौराहे पर हेलमेट चैकिंग हो रही है!

रमलू घर आया तो उसके हेलमेट का शीशा सुर्ख लाल था, शर्ट पर भी लाल धब्बे थे!

ये देख कर धमलो घबरा गई ! सहारा देकर घर के भीतर ले आई ! बिजली नहीं थी तो  पंखा झलते हुए जूते मोजे उतारना शुरू किये!

धमलो सदमे में थी अक इतना खून?

रमलू से पूछा कि क्या हुआ? कोई बड़ी दुर्घटना हो गयी क्या? कहीं गिर-गिरा गए क्या?

रमलू बोल्या, "नहीं रे... प्रेक्टिस नहीं है न हेलमेट पहनने का तो पान थूकते वक़्त भूलग्या अक शीशा बन्द है।
*मैं अपनी स्कूटर से ऑफिस जा रहा था,*
*और आगे एक महिला भी अपनी स्कूटी से चला रही थी !!*

*उस महिला ने अचानक ही राइट टर्न ले लिया और मेरी स्कूटर उसकी स्कूटी से जा टकराई !!*

*मैंने कहा, 'मैडम, कम-से-कम हाथ या इंडिकेटर तो दिखा देते!'*

*महिला ने जो जवाब दिया सुन के शायद मैं बेहोश ही हो जाता !*

*महिला: भैया, मैं तो रोज ही यहाँ से राइट टर्न लेती हूँ, आप शायद नये हो... ।*
पति दौरे  से वापिस आया ,,, 
पत्नी  दरवाजा खोलते हुये जोर जोर से हसने लगी ,,,, 
पति : ऐसे क्यो हसं रही  हो ,,!!!!
पत्नी : गुरूजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आये उसका सामना हंसते हुये करो \\\
कमलू -- रै रमलू GDP गिरगी?
रमलू - गिरने की तो  GDP खुद ज़िम्मेदार सै !
कमलू - क्यूकर?
 रमलू- देख कै नही चाल सकै थी के ?😉
रमलू (बीबी को मायके में फोन पर कहता है ) —
अपना ध्यान रखना, सुना है बहुत डेंगू फैल रहा है ।।।

धमलो (सिर पकड़ के)–
मेरा सारा खून तो थामनै पी लिया, मच्छर के “रक्त दान” करण नै आवैगा??

रविवार, 4 अगस्त 2019

रमलू का बाबू-- रमलू तेरे ताहिं फूल तोड़कै ल्याण ताहिं कहया था अर तूँ पूरी डाहली तोड़ ल्याया फूल की गेल्याँ।
रमलू-- बाबू, उड़ै लिख राख्या था अक फूल तोड़णा मना सै, इस करकै मैं डाहली ए तोड़ ल्याया।

एक बार रमलू पूरा पट्टियों मैं लिपटया पड़या था।
कमलू-- के हुया रमलू? यो के हाल बना राख्या सै?
रमलू- के बताऊँ कमलू! मैं बीस लोगों नै मिलकै नै पीटया।
कमलू- फेर तनै के करया?
रमलू-- करना के था मनै भी कहया-- हिम्मत सै तो एक एक करकै आओ।
कमलू-- फेर
रमलू-- फेर के , फेर बीसों नै एक एक करकै मेरी पींघ सी बधा दी।

माँ नै रमलू तैं कहया-- बेटा लैंप जला दे।
कुछ देर पाछै माँ नै फेर बुझ्या-- बेटा लैंप जला दिया?
रमलू बोल्या-- हां माँ! वो तो जब आपणै कहया था, जिबै चूल्हे मैं गेर दिया था, इब ताहिं तो पूरा जल लिया होगा ।

एक आदमी नै सात एक साल के रमलू तैं बुझ्या-- तेरे बाल असल मैं बहोत सूंदर सैं।ये किसतै मिले- बाबू से अक माँ से।
रमलू-- जित ताहिं मेरी समझ मैं आवै सै- मेरे बाबू तैं , क्योंकि उसके ए सिर के सारे बाल गायब सैं।

रविवार, 21 जुलाई 2019

सीरियल किलर

घर पर पुलिस आई...

पुलिस - कहां है सीरियल किलर?

पत्नी - ये रहा, मेरा पति...

ले जाइए इसे, मुझे एक भी सीरियल नहीं देखने देता!!

सपना

डाकू (लड़की से) - तेरा नाम क्या है लड़की?

लड़की - सपना

डाकू - सपना तो मेरी एक फेसबुक फ्रेंड का नाम भी है! जा तुझे माफ किया।

डाकू (रमलू से) - तेरा नाम क्या है लड़के?

रमलू - नाम तो मेरा रमलू है, पर प्यार से लोग मुझे भी सपना कहते हैं!

कुली

प्लेटफॉर्म पर ढेर सारा सामान लिए खड़े रमलू से
कुली ने पूछा - सर् कुली चाहिए...?
रमलू ने बड़ी विनम्रता के साथ जवाब दिया, 
'नहीं भैया, मेरी पत्नी मेरे साथ हैं...'

पोस्टमार्टम

सीनियर डॉक्टर - क्या 29 नंबर वाले मरीज को होश आ गया?
.
.
.
.
जूनियर डॉक्टर (चौंक कर) - क्या वो बेहोश था!
मैंने तो उसका पोस्टमॉर्टम करवा दिया है।पो

करंट

एक साधू बिजली ठीक कर रहा था,
अचानक उसे करंट लगा...!!!

साधू - हर-हर गंगे, हर-हर गंगे..!!

रमलू - और ले-ले पंगे, छू ले तार नंगे...!!!

मुर्गा

टीचर - कल अगर होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा...।
.
.
.
रमलू - ठीक है सर, तो मैं दारू ले आऊंगा....!!!

बुक

टीचर - नालायक पढ़ ले...
कभी तुने अपनी कोई बुक खोल के देखी है...???
रमलू - हां मैं रोज खोलता हूं एक बुक...!!
टीचर - कौन सी...?
रमलू- फेसबुक....!!!

इंटरव्यू

रमलू एक बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने गया
बॉस - बधाई हो, आप को सेलेक्ट कर लिया गया है,
आपकी सैलरी पहले साल 6 लाख रुपये होगी,
फिर अगले साल बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी जाएगी...!!!
रमलू बैग उठा के जाने लगा...
बॉस - क्या हुआ…?
रमलू- मैं अगले साल ही आऊंगा
बॉस बेहोश...

शनिवार, 13 अप्रैल 2019

बहाना


टीचर (रमलू  से), "आज स्कूल मे देर से आने का तुमने क्या बहाना ढूंढा है?"

रमलू , "सर आज मै इतनी तेज दौड कर आया  कि बहाना सोचने का मौका ही नही मिला।"