रविवार, 8 दिसंबर 2019

हिमालय पर्वत

टीचर नै रमलू से पूछा: हिमालय पर्वत कहाँ पर है?
रमलू: बेरा ना जी..
टीचर: बैंच पर खड़े हो जाओ..
रमलू: सर इब्बी कोण्या दिख्या...।

6 जी

कमलू: तेरे मोबाइल मैं 4जी सै के?
रमलू: नहीं मेरे मोबाइल मैं 6 जी सै।
कमलू: वो क्यूकर?
रमलू: मेरे मोबाइल मैं डबल सिम सैं 3जी 3जी की, तो होग्या ना 6 जी!!!

दो किलो मटर

धमलो : अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं ?
रमलू : हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो
धमलो : राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं  कि छील लोगे इतने कि कम लूं ?

:क्यों रोकूं ?

रमलू : अजी सुनती हो, आपकी दोस्त एक पागल लड़के से शादी करने जा रही है…उसे रोकती क्यों नहीं ?
धमलो :क्यों  रोकूं ? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या ?

नागिन का नहीं---

रमलू: इसी चाय  बणा अक पीते की साथ तन बदन झूमण लागै अर मन नाचण लागै--
धमलो : म्हारै भैंस का दूध आवै सै, नागिन का नहीं---

आगे जा…

रमलू भिखारी  बैंक में गया ।

वहाँ उसने बहुत लाईन देखी…

वहाँ लास्ट में खड़े इंसान से उसने भीख मांगी

वो बोला – आगे जाओ

उससे आगे वाला बोला – आगे जाओ,

उससे आगे वाला भी बोला – आगे जा…

ऐसा करते करते वो बैंक के काउंटर तक पहुँच गया

और वो अपने पैसे निकाल कर 1 मिनट में बाहर आ गया

और सब देखते ही रह गये

फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट

रमलू भिखारी नै 100 का नोट मिलग्या

वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया

1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा – पैसे तो कोण्या मेरे पै!

मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया

रमलू नै पुलिस ताहिं 100 का नोट दिया, और छूटग्या

इसे कहते है –

फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया

बवासीर (पाईल्स)

एक प्रेमी जोड़ा रमलू और धमलो, ट्रेन में सफर कररया र था ।
धमलो : जानू, मेरा सर दर्द करै सै  !
रमलू उसके सर पै किस कर कै बोल्या, –
“इब अच्छा हो जायेगा”
थोड़ी देर बाद…
धमलो : मेरी गर्दन में दर्द होरया सै !
रमलू उसकी गर्दन पर किस करकै बोल्या, –
“इब अच्छा हो जायेगा”
फिर कुछ देर बाद…
धमलो : मेरे हाथ में दर्द होरया सै !
रमलू नै उसके हाथ पर किस कर दिया..
और बोल्या – “इब अच्छा हो जायेगा”
एक बूढ़ा इंसान जो काफ़ी देर से ये सब देख
रहा था, वो लड़के से बोला, –
“बेटा, बवासीर (पाईल्स) का भी इलाज
करते हो क्या??? मुझे करवाना है”

tissue pape

किसी की शादी मैं रमलू नै 
प्लेट पर tissue paper देख कै सोच्या
शायद या भी खावण की चीज़ सै,
जैसे ही वो खाने लगा… कमलू बोल्या –
.
“ओये… ना खाईये… कसूता फिक्का सै!!”

पाँच जीवों के नाम

टीचर – पानी में रहने वाले पाँच जीवों के नाम बताओ ।
रमलू – मेढ़क
टीचर – बहोत खुब…
बाकी के चार बोलो…
रमलू – बाकी… उसकी माँ,
उसका बाप, उसकी बहन, उसका भाई…

शादी ए ना हुई

रमलू – यार कल रात घर देर तैं पहुँचया--

बैल बजाई पर बीवी नै गुस्से में दरवाजा कोणी खोल्या--

-पूरी रात सड़क पै गुजार दी

कमलू – फिर तड़कै बीवी नै दरवाजा खोल्या अक  नहीं ?

रमलू – नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया अक,

इबै तो मेरी शादी ए ना हुई सै।।
अर चाबी तो मेरी गौज मैं  ए थी ।।

बाहर की चीज

रमलू: समोसे नै खोलकै उसके भीतर की चीज खावै था।
कमलू: रै तूँ पूरा समोसा क्यूँ नहीं खांता?
रमलू: रै ,मैं बीमार सूं, इस करकै डॉक्टर नै बाहर की चीज खान तैं मना करया सै।

भूतनी

धमलो: तूँ जहां जहां चलैगा मेरा साया तेरै साथ साथ होगा  
रमलू : मनै तो पहलमै सपना आग्या था अक तूँ भूतनी सै।

क्यूकर पैदा हुया

रमलू - मां मैं क्यूकर पैदा हुया? 

मां - मनै एक डिब्बे मैं मिठाई डाल कै धर दी थी,
कुछ दिन पा पाछै उसके म्हां तैं तूँ मनै मिल्या ।

रमलू ने भी हूबहू उसा ए करया...

और कुछ दिन बाद जब उसनै जाकै देख्या तो उसमें एक कॉकरोच था...

रमलू (गुस्से में) - दिल तो करै सै अक तनै इबै चप्पल तैं मार दयूं--
पर के करूं... औलाद सै तू मेरी!!!

जल-शक्ति

कमलू : वह कौन सी ताकत थी, जिसने तुम्हें अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद पैचअप करने को मजबूर करया?
रमलू : जल-शक्ति
कमलू : के मतलब ?
रमलू : मैं उसके आंसू सहन नहीं कर सकया!
25
***
रमलू - मनै लोन चाहिये सै ।

बैंक अधिकारी - बैंक में खाता है?

रमलू  - इबै तो घर पे ए खाया करूं। 
लोन दे दोगे तो बैंक में खा लिया करूंगा!!!

धमलोऔर रमलू

धमलोऔर रमलू
सुबह की चाय के साथ धमलो बहुत सारी टैबलेट्स लेकर आई.....👌👌
धमलो : ये लो चाय के साथ पैरासिटामॉल खालो 💊
रमलू : नही मुझे बुखार नही है 🤔
धमलो : तो डाइजीन ले लो 🥯
रमलू : नही मुझे गैस भी नही है 💨
धमलो: तो फिर पुदीनहरा ले लो 🍵
रमलू : नही मेरा पेट भी ठीक है 😋
धमलो: लो फिर  कॉम्बिफ्लेम ले लो हाथ पैर दुखना बंद हो जाएगा. 🍩
रमलू : अरे कमाल करती हो 🤨 मुझे कुछ भी नही हुआ है , मैं एकदम ठीक हूँ , तंदुरुस्त हूं 💪

धमलो : तो मोबाइल रखो साइड में और  फटाफट उठो, 😍 दीवाली की सफाई के लिए झाड़ू पकड़ो और जाले साफ़ करो   😂

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

रमलू का सर फट गया….
डॉक्टर:- ये कैसे हुआ?
रमलू-मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
एक आदमी ने मुझसे कहा, “कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।”
रमलू– डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था ।
डॉक्टर- तो अब क्या ?
रमलू – आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलू ..”अब नहा लूँ क्या” ??
अद्भुत परीक्षण 
एक भरपूर काला आदमी जुकाम की शिकायत लेकर रमलू डाक्टर के पास गया. रमलू ने उसे सरसरी निगाह से देखकर कहा कि वो अपने कपडे उतार दे और दोनों हाथों को जमीन पर टिका दे! 

आदमी हैरान परेशान पर उसने यह किया! 

ठीक है-रमलू डॉक्टर बोला.. ' अब जानवरों की तरह चलिए, और कमरे के दायें कोने में जाए.. 

आदमी ने यही किया.. 

ठीक' - रमलू डॉक्टर साब बोले- अब बाएँ कोने में जाएँ.. 

बंदा उधर चला गया! 

अब इस कोने में, अब उस कोने में, अब सामने, अब बीच में.. 

आदमी घबरा के उठ खड़ा हुआ ...' डाक्टर साब, कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हो गयी मुझे? 

अरे नहीं- रमलू डॉक्टर साब बोले.. मामूली जुकाम है, ये दो गोली लो सुबह तक ठीक हो जाओगे.. 

पर डॉ साब आपने ये मेरा एक घंटे तक इस तरह परीक्षण... 

कुछ नहीं यार'- रमलू डॉक्टर साब बोले.. बात यह है कि मैंने एक काले रंग का सोफा ख़रीदा है,मैं देखना चाहता था इस कमरे में वो किस जगह ठीक दिखेगा!
रमलू डॉक्टर
रमलू डॉक्टर नै नया-नया क्लिनिक खोल्या तो बाहर बोर्ड टाँग दिया, जिसपे लिखा था, "किसी भी बीमारी का इलाज़ मात्र 300/- रुपये में और अगर हम आपका इलाज़ नहीं कर पाये तो हम आपको 1000/- रुपये देंगे।" 

यह बोर्ड पढ़कर एक दिन बीरू के मन में ख्याल आया कि क्यों न कोई चालाकी की जाये और 1000/- रुपये कमाये जाएँ। इसी सोच के साथ आदमी रमलू डॉक्टर के पास पहुँच गया। 

रमलू : आईये बैठिये, बताइये क्या तक़लीफ है आपको? 

बीरू: डॉक्टर साहब, मैं अपना स्वाद खो चुका हूँ। कुछ भी खाता या पीता हूँ तो स्वाद का पता ही नहीं चलता।

रमलू ने पूरी बात सुनी और नर्स से कहा कि 22 नंबर वाली बोतल में से कुछ बूंदे इनकी जीभ पर डाल दो।

नर्स से जैसे ही बूंदे बीरू की जीभ पर डाली, आदमी एक दम से चिल्लाया, "यह तो पेशाब है।" 

रमलू : मुबारक हो आपका स्वाद वापस आ गया। 
बीरू बहुत शर्मिंदा हुआ और उसे 300/- रूपये भी गंवाने पड़े। 

कुछ दिनों बाद वो फिर से रमलू के पास अपना हिसाब बराबर करने पहुँच गया। 

रमलू: जी अब क्या तकलीफ हो गयी। 

बीरू: डॉक्टर साहब, मैं अपनी यादाश्त कमज़ोर हो गयी है। 

रमलू ने नर्स से कहा कि 22 नंबर वाली बोतल में से दवाई निकाल कर इनको दो। 

यह सुन कर बीरू तुरंत बोला, "डॉक्टर साहब वो दवाई तो स्वाद वापस लाने के लिए है न।" 

रमलू: मुबारक हो आपकी यादाश्त भी वापस आ गयी है।