सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

640..688

 640****

36 गुण
पंडित जी ने कुंडली मिलाई। 36 के 36 गुण मिल गए । लड़के वालों ने मना कर दिया। लड़की वाले हैरान होकर पूछने लगे-' सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यूँ कर रहे हो?'
लड़के वाले-- लड़का बिल्कुल लफ़ंगा है । अब क्या बहु भी उस जैसी ले आएं?
641***
रमलू-- या घड़ी भी सर्दियों में बड़ी बेईमान हो जाती है..
कमलू-- कैसे?
रमलू--5 मिंट सोने की सोचो तो 30 मिन्ट आगे बढ़ जाती है।
642****
दिल्ली का रास्ता
एक बार रमलू  अर दो तीन नए नए जवान रोहतक  मैं  कै  कार लिए जावैं  थे सोनीपत स्टैंड धोरे जाके बिचल  गे  ! एक पुलिसिया दिख्या तो एक नाड़ काढ कै  बोल्या ---दिल्ली जाना  सै  ! पुलिसिया बोल्या--- तो जा भाई मैं  कुन्सा तन्ने रोकूँ  सूँ  !
643***
Haryanvi
रमलू की अण्डों से भरी टोकरी साईकिल के पत्थर से टकराने से टूट गयी !
भीड़ इकठी हुई और सभी चिलाये : देख कर चलो भाई, कितनी गन्दगी कर दी ?
एक ताऊ ने भीड़ से कहा : इतना चिलाने से अच्छा है
यह सोचो इसका मालिक इसकी क्या हालात करेगा?
पगार में से पैसे काट लेगा! इसकी कुछ मदद करो !
लो मेरी तरफ से 10/रूपये !
सभी ने सहानभूति जताते हुए 10 -10 रूपये दिए!
लड़का खुश हो गया क्यूंकि मिली हुई रकम
अण्डों की कीमत से ज्यादा थी !
सभी के चले जाने के बाद एक व्यक्ति ने कहा :
बेटे ताऊ ना होते तो मालिक को तू क्या जवाब देता ?
रमलू  : वो ताऊ ही मालिक है,
और वो हरयाणवी है !
644***
कमली  नै सहेली रमली तैं बूझ्या  "ए बेबे , आज तेरे मोबाइल पर
'आई लव यू' के बहुत मैसेज आरे  सैं , के बात सै  किते और ..?" 
रमली नै ठंडी सांस भरकै जवाब दिया, "ए बेबे , कमली तनै तो सारा बेरा  सै ।
... दरअसल, मैं आज गलती तैं  अपने घर आले का मोबाइल
ठा  ल्याई ..."
645****
कमलू - जै बिजली नहीं होती तो के  होता?
रमलू - रात मैं  कैंडल लाइट मैं  टीवी देखना पड़ता।
646***
ब्रेड खावन तैं हुई पत्‍नी की मौत
कमलू - तेरी  पहली पत्नी क्यूकर  मरी?
रमलू - जहरीली ब्रेड खावन तैं ।
कमलू - अर दूसरी?
रमलू - कोए  भारी चीज सिर पर पडन तैं ,
वा  जहरीली ब्रेड खावै ए  ना  थी।
647***
मेले में घोषणा हुई: "एक बच्चा मिल्या सै , 'जिन' का सै , आकै  ले ज्यावै "।
रमलू भीड़ महँ कै  चिल्लाता हुआ आया, "मनै  भी दिखाओ, जिन का बच्चा किसा  होसै  !"
648***
आफिस टाइम में गया  बाल कटवाने
बॉस: कहाँ गए थे?
रमलू : बाल कटवावन ।
बॉस: ऑफिस के समय?
रमलू : बाल बढ़े भी तो ऑफिस में ए  थे। बॉस: घर में भी तो बढ़ते हैं।
रमलू : तो पूरे थोड़े ही कटवाए सै ।
649****
भिंडी-- लौकी, आजकल ये आलू क्यों उदास रहता है...?
लौकी-- क्योंकि आलू की दोस्त प्याज अब पैसे वाली हो गई है..
भिंडी-- तो इससे क्या हुआ?
लौकी-- तुम नहीं समझोगे, वह अब म्हंगे लोगों जैसे एप्पल वगैरह के साथ उठती बैठती है।
650***
जनेती रुपैया
बस मैं रमलू बैठया था अर उसके गेल्याँ कई बालक भी थे ।
कंडक्टर आया अर बोल्या- टिकट?
रमलू- ले एक टिकट दे दे।
कंडक्टर - एक क्यांकि आधी जनेत गैल लेरया अर। जनेत मैं जाकै सारयां का रपिया ग्लास मांगैगा।
रमलू नै शांत भाव तैं जवाब दिया - भाई टिकट तै एकै देदे पर जै ये थारै जनेती आज्यां तै जनेती रपिया ग्लास मतना दिए ।
651***
मोटापा
मोटू रमलू डॉक्टर से- ‘वज़न कम करने का कोई उपाय बताओ ।
डॉक्टर- ‘365 दिन तक रोज़ सुबह 8 किमी. दौड़ लगाओगे तो ही वज़न कम हो पाएगा।
365 दिन बाद मोटू रमलू  डॉक्टर को फोन पर- ‘बड़ी मुसीबत में फंस गया सूँ  डॉक्टर साहब।
डॉक्टर- ‘क्यों, वज़न कम नहीं हुआ क्या?
रमलू - ‘वज़न तो कम होग्या , फेर रोज़ 8 किमी. दौड़ते-दौड़ते मैं अपने घर तैं
3000 किमी. दूर पहुंच लिया । ईब घरां  क्यूकर  आऊं?’
652
रमलू  ठमलू  पेपर देने के बाद लडन लागरे  थे।
सर: तुम लोग क्यूं लड़ रहे हो।
रमलू :यो कमलू पागल पेपर खाली छोड़ कै आग्या ।
सर: तो क्या हुआ।
रमलू : क्यूंकि मैं भी तो पेपर खाली छोड़ कै  आया सूँ \
ईब मास्टरजी नै न्यूँ  लागेगा  अक जणो तो हम दोनूंआं
नै नक़ल मारी सै ।
653***
रमलू  का इंटरव्‍यू
रमलू  नौकरी की  खातर  इंटरव्यू देने पहुंच्या ।
मैनेजर: आपकी क्वालिफिकेशन क्या है?
रमलू : मैं Ph.D सूँ ।
मैनेजर: Ph.D सूँ ... मतलब?
रमलू : Passed High school with Difficulty...
654****
शराबी और भीड़
एक शराबी तीसरी मंजिल से नीचे गिर गिरग्या ,।
चारों तरफ भीड़ इकट्ठी होगी ।
उठकै चाल पड़या तो  लोगों ने शराबी तैं
बूझ्या - के  हुया ?
शराबी- बेरा ना  मैं भी इब्बे  आया सूँ ।
655***
नौकरानी और मालकिन मालकिन (नौकरानी से)- क्यों महारानी जी आज आने में इतनी देर क्यों लगा दी? नौकरानी- मालकिन मैं सीढि़यों से गिर गई थी। मालकिन- तो क्या उठने में इतनी देर लगती है।
656***
ढक्‍कन नहीं मिला तो शराब पी
एक शराबी सड़क के किनारे बहुत ज्यादा पीने के कारण लगभग बेसुध सा पड़ा हुआ था। रमलू  नै उसके धोरै जाकै  बूझ्या , "`आखिर इतनी ज्यादा पीवन  की के जरूरत थी ?
शराबी: मजबूरी थी पीवन  के अलावा और कोई चारा ही नहीं था।
रमलू : आखिर इसी के  मजबूरी होगी  थी ?`
शराबी: बोतल का ढक्कन गुम होग्या था।
657***
कमलू- रमलू जल्दी उठ , भूकम्प आ रहा है, सारा घर हिल रहा है।
रमलू-ओये , चुपचाप जाके सोजा , घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा , हम तो किरायेदार हैं...!!
658***
Ramloo
ब्याह पाछै
रमलू -इस  दिन का तो मनै बहोत दिन तैं इन्तजार था ।
कमलो - तो मैं जाऊँ ?
रमलू -  ना कति नहीं ।
कमलो - के तूँ मेरे तैं बहोत प्यार करै सै ।
रमलू - हाँ ।  पहलम भी करूँ था , इब्बी करूँ सूँ , अर आगै भी करता रहूंगा ।
कमलो - कदे मेरी गेल्याँ धोखा तो नहीं करैगा ?
रमलू -कति नहीं ।  इस तैँ आच्छा  तो यो होगा अक मैं मरे जाऊं ।
कमलो -- हमेशा प्यार करैगा ना  ?
रमलू -- हमेशा ।
कमलो - कदे मनै पीटैगा तो नहीं ?
रमलू - ना मैं इसा मानस कोण्या ।
कमलो -- के मैं तेरे पै  भरोसा कर सकूँ सूँ ?
रमलू -हाँ
कमलो --ओह डार्लिंग !
ब्याह के पांच साल पाच्छै --------------
ईब इसनै नीचे तैं ऊपर पढ़ कै  देखो _-
659****
SCHOOL
एक टीचर ने रमलू से पूछा-स्कूल क्या है?
रमलू-स्कूल वो जगह है जहाँ हमारे पापा को लूटा जाता है और हमें कूटा जाता है ।
660***
वेटर : सर क्या लाऊँ ?
रमलू : चिकन लिया और के ल्यावैगा?
वेटर : स्पेनिश चिकन, फ्रेंच चिकन या अफगानी ?
रमलू : कोई भी ले आ मेरे यार, मैंने कौन सी उसतैं बात करनी सैं ?
661***
मेहमान- तो बेटा आगै के करण का इरादा सै?
रमलू - थारे जान्ते ऐ इन बचे होए  बिस्कुटां का , ठंडे अर भुजिया का बक्कल तारणा सै।।
662***
एक बार रमलू  सपनै मै
टमाटरां की रेहड़ी लगा रह्या था !!
तो एक आदमी बोल्या :- हा भाई टमाटर के भा दिए !
रमलू बोल्या :- 30 रपिए किलो !
आदमी बोल्या :- ना भाई 25 रपिए ला  ले !!
रमलू  बोल्या :- ना भाई 30 तै एक रपिया  कम नहीं लयूं  !!
आदमी बोल्या भाई 25 दयुन्गा  !
रमलू  बोल्या :-30 लयूँगा  !
.*********************
नयों करते करते रमलू  की आँख खुलगी !
रमलू  नै बराबर मैं देखा तो किम्मे नही पाया !!
वो उल्टा ए आँख बंद करके बोल्या :- लया  भाई 25 ए देदे !!
समझगे होंगे आज का सन्दर्भ भी
663***
तनै देखण आला आरया सै!!!
एक बै एक रमलोऔर उसका घर आला रमलू दोनूँ आपणा सामान बेचण खातर एक गाँव तैं दूसरे गाँव मैं जावैं थे। रमलो आगे कै चढ़गी अर रमलू पिछली खिड़की म्हां कै चढ़ग्या। कंडक्टर नै रमलू ताहिं टिकट काट कै देदी। फेर आगे नै जाकै कंडक्टर रमलो ताहिं टिकट की कहण लाग्या। रमलो
नै बता दिया अक टिकट पाछै रमलू नै लेली। पर कंडक्टर  मजाक करण की खातर ना मान्या तै रमलो हार कै बोली -ओ रमलू एकबै आगे नै लखाईए । रमलू बोल्या- कयांतें, के बात सै? रमलो बोली- तनै देखण आला (सगाई आला) आरया सै । सारी बस जोर की हंस पड़ी।
664***
फिर मिलेंगे.
डॉक्टर: अब आप खतरे से बहार है, फिर भी आप ईतना डर क्यों रहे हैं.
रमलू : जिस ट्रक तैं  मेरी  टक्कर  हुई  थी उसपै  लिखया  था - जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे.
665***
सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी...

अध्यापक ने कक्षा में सवाल किया :- कौन-सा पक्षी सबसे तेज़ उड़ता है...?

पप्पू ने जवाब दिया :- हाथी, सर..|

सर का पारा चढ़ गया, और चीखकर बोले:-नालायक, बेवकूफ... तुम्हारे पिता क्या करते हैं...?

पप्पू ने मासूमियत-भरे स्वर में कहा:- सर, वह  सरकार मे शिक्षा मंत्री है 

सर ने तपाक से कहा :- शाबास बेटे, हाथी बिल्कुल सही जवाब है.|
666****
रमलू  अर  कमलू  एक  भारी  भरकम बक्से नै
धकेलन लागरे थे | जिब वे थक गे , तो रमलू
कमलू नै बोल्या," यार लागे सै यो बाहर कोनी
लिकड़ सकदा इस नै आ डै ए छोड़ देवां सां |"
कमलू नै कहया ," धत तेरे की ! यो बाहर काढना
था ? मैं न्यूं समझया अक यो भीतर ले जाना था "
667***
लाजवाब बागेर्निंग
एक बर रमलू  चेन्नई गया अर उड़ै  अपने तमिल दोस्त के घरां  जाकै  ठहरया । आगले दिन वो  बाजार में खरीददारी के लिए एकला ए  ही चाल पड़या ।  उसके मित्र ने कहा कि,"जब तुम खरीददारी करोगे तो जो भी सामान खरीदोगे उसकी कीमत जितनी दुकानदार कहेगा तुम उसे कहना कि इसका आधा दूंगा।" रमलू बाजार में पहुँच गया उसने एक स्टीरियो की  कीमत पूछी तो दुकानवाले ने कहा, "2000 रूपए।" रमलू  नै कहया ,"मैं 1000 रूपए दयूंगा ।" दुकान वाले ने कहा, "साहब 1800 रूपए में दे सकता हूँ"। इस पै  रमलू  ने कहया  "900 रूपए।" दुकानदार ने कहा, "साहब बस अब लास्ट रेट 1500 रूपए लगेगा।" रमलू  नै  कहया ,"750 रूपए।" इस पर दुकानदार ने चिढ़ कर कहा, "मैं आपको ये स्टीरियो मुफ्त में ही दे देता हूँ।" रमलू  नै कहया , "मैं इसनै  जिबै  मुफ्त में ल्यूंगा जिब  तुम इसके साथ और एक स्टीरियो दयोगे ।"
668***
चाय पीने के बाद पति रमलू
- जब थाम  देसी पीकै  आऔ  हो तो मनै पारो कहो  हो... ....... .........
. जब थाम अंग्रेजी पीकै  आऒ  हो, तो मनै डार्लिंग कहो  हो.... ...... ...
... जब थाम बीयर पीकै  आऒ  हो, तो मनै  गुले-गुलजार कहो  हो अर आज थामनै  के होग्या  अक .....मनै  थाम  चुड़ैल अर और बेर ना के के कहवन लागरे सो ..? ..... ......
.. रमलू - आज मनै  कई  दिनां पाछै तेरे  हाथ की चाय पीई  सै  अर मैं होश में सूँ ।
669***
गर्ल फ्रेंड  बनैगी ?????
रमलू - मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी??
...... ........... लड़की- मेरे पॅरेंट्‍स की परमिशन नहीं है
....। ......... .......... ......... रमलू - हां, इडियट!
...... ........ज्यूकर मेरे बाप ने तो मेरे ताहिं  'अखिल भारतीय
लड़की पटाओ' अभियान का चेयरमेन बना राख्या सै ....! हा....हा....हा.....।
670***
रमलू  कै नर्स ने मारया थप्पड़
रमलू  (डॉक्टर तैं )- थामनै  नर्स बहुत बढ़िया  राख राखी सै  उसके हाथ लानते की साथ मैं  ठीक होग्या । डॉक्टर- मैं जानता हूं..। थप्पड की आवाज बाहर तक आई थी।
671****
पिताजी : क्यों रो रहे हो बेटा?
रमलू: टीचर ने मारा...
पिताजी : तुमने ही कुछ गलती की होगी
रमलू: नहीं पापा, मैं तो बस आराम से सो रहा था...
672***
तेरे बेटे ने अंगूठा चूसना कैसे छोड़ा ?

कुछ खास नहीं, ढीली चड्डी पहना दी, अब पूरा दिन दोनो हाथों से चड्डी संभालता है तो अंगूठा चूसना याद ही नहीं आता!

ऐसे ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गरीबी, पेट्रोल, मंहगाई से पीछा छुड़वाने गाय, गोबर, पदमावत, काशगंज की ढीली चड्डी जनता को पहना दी गई है।
673***
ग्राहक: थारी भैंस की एक आंख तो खराब सै, फेर भी तू इसके  35 हज़ार रुपये मांगन लागरया ?
रमलू : तन्नै भैंस दूध खात्तर चाहिए अक  नैन-मटक्का करण  खात्तर..?????
674***
चुनाव के दौरान एक राजा ने "भेड़ों" से वादा किया कि वे हर भेड़ को 1-1 कम्बल देंगे, ,,भेड़ों का झुण्ड खुशी से झूम उठा ..

फिर एक "मेमने" ने धीरे से अपनी माँ से पूछ लिया ये राजा जी हमारे कम्बलों के लिए "ऊन" कहाँ से लाने वाले हैं?

फिर वही सन्नाटा.

बस ऐसे ही देश बदल रहा है
675****
धमलोऔर रमलू
सुबह की चाय के साथ धमलो बहुत सारी टैबलेट्स लेकर आई.....👌👌
धमलो : ये लो चाय के साथ पैरासिटामॉल खालो 💊
रमलू : नही मुझे बुखार नही है 🤔
धमलो : तो डाइजीन ले लो 🥯
रमलू : नही मुझे गैस भी नही है 💨
धमलो: तो फिर पुदीनहरा ले लो 🍵
रमलू : नही मेरा पेट भी ठीक है 😋
धमलो: लो फिर  कॉम्बिफ्लेम ले लो हाथ पैर दुखना बंद हो जाएगा. 🍩
रमलू : अरे कमाल करती हो 🤨 मुझे कुछ भी नही हुआ है , मैं एकदम ठीक हूँ , तंदुरुस्त हूं 💪

धमलो : तो मोबाइल रखो साइड में और  फटाफट उठो, 😍 दीवाली की सफाई के लिए झाड़ू पकड़ो और जाले साफ़ करो   😂
676****
रमलू  नै पेपर में किम्मे नहीं  आवे था
अर अगला छोरा जमा जुटा पड़या  लिखण में
रमलू  : कमलू  मन्ने भी दिखा दे किम्मे
कमलू  : मन्ने भी कोनी आंदा
रमलू  : फेर इसा तावला तावला के तेरी बुआ
का कन्यादान लिखै सै ?
677****
ताऊ मास्टर तैं  – “रमलू पढाई मै किसा सै ?”
मास्टर -“चौधरी यू समझ ले,……आर्यभट्ट ने जीरो की खोज रमलू  की  खातिर ए  करी थी ।”
678****
रमलू  नै  माँ तैं  कहया …….
तेरे लिए मेरी के  क़ीमत सै ।
माँ बोली …….
बेटा तू लाखो मै नहीं करोड़ो मैं सै ।
रमलू  बोला माँ तैं …..
करोड़ मां  तैं  200 रु दे दे नेट पैकेज  डलवाणा  सै …..
माँ ---दे थप्पड़…….दे थप्पड़ …..दे थप्पड़।
679****
Ramloo
रमलू-थामनै पिछाणया मैं?
धमलो--ना थाम  कौन सौ?
रमलू --मैं  वोहे हूँ  जिस  ताही थामनै काल  भी  नहीं  पिछाणया था!
680****
एसी बोली  बोलिए
जमकर झगड़ा  होए
लेकिन  उससे  न  बोलिए
जो  आपसे  तगड़ा  होए
681*****
अध्यापक--संतोष  के  पास  आम  है, इस  वाक्य का  अँग्रेजी  मैं  अनुवाद  करो?
रमलू न अँग्रेजी मैं अनुवाद करया -सैटीसफै कसन हैव मैंगो..
682****
रमलू तैं कमलू नै बूझ्या -----
*"राजनैतिक लुच्चों-लफंगों से देश को छुटकारा कब मिलेगा?"*
रमलू आज हिंदी मैं बोल्या****
"बहुत कठिन है.. क्योंकि प्रश्न राजनेताओं से छुटकारे का नही है, प्रश्न तो तुम्हारे अज्ञान के मिटने का है. तुम जब तक अज्ञानी हो,
कोई न कोई तुम्हारा शोषण करता रहेगा.
कोई न कोई तुम्हें चूसेगा. पंडित चूसेंगे, पुरोहित चूसेंगे, मौलाना चूसेंगे,राजनेता चूसेंगे.
तुम जब तक जाग्रत नही होगे, तब तक लुटोगे ही.
फिर किसने लूटा, क्या फर्क पड़ता है ? किस झण्डे की आड़ में लुटे, क्या फर्क पड़ता है..

कभी धर्म के नाम कभी जाती के नाम तुम लुटोगे ही..
बस, लुटेरों के नाम बदलते रहेंगे और तुम लुटते रहोगे. यह मत पूछो कि राजनीतिक लुच्चों-लफंगों से देश को छुटकारा कब मिलेगा.
यह प्रश्न अर्थहीन है. यह पूछो कि मै कब इतना जाग सकूँगा कि झूठ को झूठ की तरह पहचान सकूँ और जब तक सारी मनुष्य जाति झूठ को झूठ की भाँति नही पहचानती,
तब तक छुटकारे का कोई उपाय नहीं है ।
683****
नाई ने बाल काटते समय एक पार्टी के नेता से पूछा...

साहब, यह स्विस बैंक वाला क्या लफड़ा है?

नेता चिल्लाते हुए..तू बाल काट रहा है या इन्क्वायरी कर रहा है...

नाई बोला: सॉरी...

अगली बार नाई ने फिर एक दूसरे नेता से पूछा...

सर, यह काला धन क्या होता है...

नेता चिल्लाते हुए: तुम हम से यह सवाल क्यों पूछ रहे हो...

अगले दिन नाई दुकान खोलने गया तो उसके पहले ही वहां सी बी आई की टीम पहुंच चुकी थी...

सी बी आई, नाई से: तुम बाबा जामदेव या अन्ना के एजेंट हो...

नाई बोला: नहीं साहब...

सी बी आई: फिर तुम बाल काटते वक्त नेताओं से फालतू के सवाल क्यों करते हो...

नाई बोला: साहब ना जाने क्यों, स्विस बैंक और काले धन के नाम पर इन नेताओं के बाल खड़े हो जाते हैं और मुझे बाल काटने में आसानी हो जाती है...!!
684****
90 वर्षीय रमलू के बाबू  की दस करोड़ की लाटरी लग गई। इतनी बड़ी खबर सुनकर कहीं बाबू खुशी से मर न जाए, यह सोचकर रमलू और धमलो  ने उन्हें तुरंत जानकारी नहीं दी।  तय किया कि पहले एक डॉक्टर को बुलवाया जाए फिर उसकी मौजूदगी में उन्हें यह समाचार दिया जाए ताकि दिल का दौरा पड़ने की हालत में वह स्थिति को संभाल सके।

शहर के जानेमाने दिल के डॉक्टर से संपर्क किया रमलू ने।

डॉक्टर साहब ने रमलू और धमलो को आश्वस्त किया और कहा, "आप लोग चिंता ना करें, बाबूजी को यह समाचार मैं खुद दूंगा और उन्हें कुछ नहीं होगा, यह मेरी गारंटी है।"

डॉक्टर साहब बाबूजी के पास गए कुछ देर इधर उधर की बातें कीं फिर बोले, "बाबूजी, मैं आपको एक शुभ समाचार देना चाहता हूं। आपके नाम दस करोड़ की लाटरी निकली हैं।"

बाबूजी बोले, "अच्छा! लेकिन मैं इस उम्र में इतने पैसों का क्या करूंगा पर अब तूने यह खबर सुनाई है तो जा, आधी रकम मैंने तुझे दी।"

यह सुन डॉक्टर साहब धम् से जमीन पर गिरे और उनके प्राण पखेरू उड़ गए।
685***
ट्रेन मैं रमलू कमलू दो मुसाफिर..
रमलू :- यो  whatsapp इन्सान नै घणा आगे ले जायेगा...
कमलू :- वो कैसे?
रमलू :- अब मुझे ही देख ल्यो , दो स्टेशन पहलम उतरना था..
686***
रमलू मोटरसाइकिल से जा रहा था.
उसकी मोटरसाइकिल एक जनाब के कुछ ज्यादा ही पास से गुजरी और उसकी धोती थोड़ी फट गई, जनाब ने रमलू का हाथ पकड़ लिया और बोला जाता कहां है मेरी धोती फाड़ के...

धोती के पैसे दे.
.
रमलू बोला कितने की है...

जनाब ने जवाब दिया सत्तर रुपए की.

रमलू ने चुपचाप जेब से सत्तर रुपए निकाले और उस आदमी को दे दिए.
.
जनाब  सत्तर रुपए लेकर जाने लगा........

अब बारी रमलू की थी...

रमलू ने
उस आदमी का हाथ पकड़ लिया... बोला... जाता कहां है?

सत्तर रुपए दिए हैं धोती के,

धोती दे...
.
तब तक वहां पर काफी भीड़ इकट्ठी हो चुकी थी.

सभी बोले कि जब उसने धोती के पैसे दे दिए तो धोती हो गई उसकी.

दे भाई धोती.
.
जनाब  ने कहा धोती दे दूंगा तो भरे बाजार नंगा घर कैसे जाऊंगा?*
.
रमलू बोला भाई इससे मुझे क्या मतलब...

धोती अब मेरी है..... तू तो धोती दे.
.
जनाब  गिड़गिड़ाने पर आ गया और बोला भैया अपने सत्तर रुपए वापस ले ले ।

मैं तो अपनी फटी धोती पहन के ही चला जाऊंगा.
.
रमलू बोला धोती मेरी हो गई है

अब तो मैं इसे 700 में दूंगा.

चाहिए तो बोल.
.
जनाब  ने पूरी भीड़ के सामने अपनी *खुद की फटी धोती के सात सौ रुपये रमलू को दिए.*
.
*सबक : रमलू से पंगा..... कभी नहीं ।*
687****
एक बार म्हारे रमलू  ने लुट पिट के MBBS कर ली  क्लिनिक खोल लिया। जिस दिन खोल्या उस दिन  पहला मरीज़ आया ।
मरीज :- डाकटर साब मेरे दस्त लाग् रे सें।
रमलू  :- लागे रहन दे पेट पूरा साफ़ होज्यागा ।
ranbir dahiya
688*****
एक बार रमलू फौजी घर छुटटी आया ।
उसने घर आकर एक गाय  खरीद ली।
रमलू फौजी जब भी गाय को खोलता तो हर बार रमलू  के हाथ से छूटकर भाग जाती ।
एक दिन रमलू  ने गाय  को बहुत मारा ।रमलू  की पत्नी बोली इतना मत मारो नही तो यह दूध नही देगी ।
रमलू  बोल्या  – साला मुझे दूध नही चाहिऐ… Discipline चाहिऐ – Discipline.!!
689***









































































 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें