मंगलवार, 7 जनवरी 2014

5 chutkale




पांच  भाई पर  दूर के
 फत्ते - तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है? 
रमलू - जी! बहुत दूर का रिश्ता है।
 फत्ते - फिर भी क्या रिश्ता है? 
रमलू - जी ! वह मेरा सगा भाई है।
फत्ते - तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो?
रमलू - क्योंकि इसके और मेरे बीच पांच  भाई और हैं।


 प्रेमी और परीक्षा 
रमलू - हे प्रिये, इस बार मैं परीक्षा में फेल होना चाहूँ सूँ ।
 प्रेमिका धमलो - क्युँ ? 
रमलू - जै  मैं फ‌र्स्ट आया तो बाबू   मेरे तैं  साइंस  दिवावण  की कहवै सै ,
 सेकंड आया तो कॉमर्स दिवावैगा , 
अर थर्ड आया तो  आर्ट्स  दिवावैगा  
अर जै  फेल हो होग्या  तो तेरी गेल शादी करा देगा । 

गुड नाइट अर  माच्‍छर
 बच्चा--: गुड नाइट ममी?
 ममी:-- गुड नाइट बेटा...
 बच्चा--: गुड नाइट डैडी?
 डैडी--: गुड नाइट बेटा। . . . 
बच्चा (परेशान होकर): 
अरे, गुड नाइट कहां है?
पूछ रहा हूं! 
मच्छर काट रहे हैं । 


ममता और कहर
 मां (बेटी  से): इतनी देर से आ रही  है! 
कहां गयी थी ? 
बेटी : फिल्म देखने।
 मां: कौन सी?
 बेटी : मां की ममता। 
मां: जा बेटी , ऊपर जा... 
नई फिल्म लगी है, 
वह भी देख ले!
 बेटी : कौन सी? .
मां: बाप का कहर।

पत्नी  अर  डॉगी 
रमलू : डॉक्टर साहब आप दवा की शीशियों पै  पर्ची चिपका दयो ।
 डॉक्टर: अरै  इसकी के  जरुरत सै ? 
रमलू : नहीं डॉक्टर साहब, आप बस पर्चियां चिपका दयो ।
 डॉक्टर: ठीक है परन्तु क्यों? 
रमलू : दरअसल, इसतैं  मनै  बेरा  रहवैगा अक कौनसी 
गोली मेरी पत्नी  की  खा तर  है अर कौन सी डॉगी की खातर  सै ।
 क्योंकि मैं नहीं चाहंता अक शीशी बदल जयावै 
 अर मेरे डॉगी  कै कुछ होज्या ।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें